राजधानी में महिला सम्मान समारोह आयोजित

Revanchal
8
2 Min Read

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

दैनिक रेवांचल टाइम्स भोपाल/अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालसखीवन फाउंडेशन द्वारा लेबर एफसी कैंप में रहने वाली महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य और बच्चों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा पटेल ने महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। वहीं एस.आई. शशि चौबे ने महिलाओं को बाल अधिकार, घरेलू हिंसा (डोमेस्टिक वायलेंस) तथा महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी।


इस अवसर पर एएसआई सानिया पटेल और कॉन्स्टेबल रमिया उइके ने भी महिलाओं को सुरक्षा और कानून संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। वहीं एडवोकेट श्रद्धा बैरागी और एडवोकेट रोहित कौशिक ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में बालसखीवन फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रृष्टि रघुवंशी, कोषाध्यक्ष शिवकुमारी रघुवंशी, संयुक्त सचिव एडवोकेट रमेश्वर सिंगरौली तथा NCC कंपनी लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर अभय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान महिलाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्य एवं स्वयंसेवक मयूरी पाटीदार, आरती चौहान, आनबी चौहान, अविरल ठाकुर, विशाल रघुवंशी, सत्यम रघुवंशी और शिवम रघुवंशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से लेबर कैंप में रहने वाली महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया।
जहां एक ओर सरकारें महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे करती हैं, वहीं दूसरी ओर आज भी समाज के कई हिस्सों में महिलाओं को अपने अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं की जानकारी तक नहीं है। ऐसे में सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे इस तरह के प्रयास न केवल सराहनीय हैं, बल्कि समाज को सही दिशा देने वाले भी हैं।

Share This Article
Translate »