15 स्टेट फुटबॉल चैंपियंस का हुआ जोरदार स्वागत

Revanchal
5 Min Read

मंडला ने इतिहास रचते हुए फाइनल में इंदौर को को दी 2 / 4 से मात

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मण्डला – मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में बालाघाट के तिरोड़ी में आयोजित अंडर 15 स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट में इंदौर को पेनाल्टी शूटआउट में दो के मुकाबले चार गोलों से हराकर चैंपियन बनी मंडला टीम के वापस आने पर गुरुवार को बस स्टैंड में जोरदार स्वागत किया गया। बालाघाट के तिरोड़ी में 28 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित अंडर 15 स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की 16 टीम ने भाग लिया था। इसमें छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, सागर, शहडोल, सिंगरौली, बैतूल, सीहोर, शिवपुरी, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, नीमच, देवास, ग्वालियर शामिल है। इस प्रतियोगिता में जिला फुटबॉल संघ मंडला की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।

मंडला जिला फूटबाल संघ के सचिव व टीम मैनेजर पंकज उसराठे ने बताया कि मंडला की टीम में मंडला, मोहगांव, नैनपुर के खिलाडी शामिल थे। प्रतियोगिता के दौरान मंडला ने पूल गेम में छिंदवाड़ा को 15 / 0, जबलपुर को 2/4 से हराकर अपने पूल में टॉप किया। सेमीफइनल में मंडला का मुकाबला शहडोल को 6 /0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में मंडला का मुकाबला इंदौर से हुआ। यह मैच काफी रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। निर्धारित समय तक दोनों ही टीम कोई भी गोल करने में कामयाब नहीं हुई। नतीजतन मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक गया। इसमें भी मंडला के खिलाडियों ने बेहतर दम और स्किल दिखाते हुए दो 4 गोल दागे जबकि इंदौर की टीम महज दो पेनल्टी किक को ही गोल में तब्दील कर पाई। इस तरह मंडला ने निर्णायक मुकाबले में इंदौर को 2 / 4 से शिकस्त देकर अंडर 15 स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियन बनी।

टीम की इस उपलब्धि पर मंडला के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। चैंपियन बनने के बाद मंडला लौटने पर टीम का शानदार स्वागत हुआ। बीएस स्टैंड में जिला फूटबाल संघ के पदाधिकारी /सदस्य, खेल प्रेमी व खिलाडियों के अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद थी। सभी ने खिलाडियों को फूलों की माला पहनकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद बैंड बाजे के साथ चैंपियन टीम चिलमन चौक पहुंची जहां नगर के खेल प्रेमियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. दिलीप शर्मा ने इसे भावुक छड़ बताया। उन्होंने कहा कि देश के साथ – साथ अब मंडला भी करवट बदल रहा है। अब मंडला के खिलाडी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा बिखेरने के लिए तैयार है। वरिष्ठ हॉकी व फुटबॉल खिलाडी मतीन खान ने इस एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए मंडला के लिए गौरव का छड़ बताया। उन्होंने ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है। खिलाडियों ने इतिहास रचा है। हम जो कल्पना करते थे उसे इन बच्चों ने कर दिखाया। मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सहसचिव चंद्रेश खरे ने भी इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि जिला फुटबॉल संघ ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। जिस तरह से मंडला व् मोहगांव में फुटबॉल को लेकर माहौल है उससे लगता है कि हम जल्द सीनियर चैंपियन भी बन सकते है।

जिला फुटबॉल संघ मंडला टीम के अंडर 15 स्टेट चैंपियन बनने पर प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला शिव कुमार वर्मा, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. दिलीप शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल सोनी, सत्यनारायण अग्रवाल, सचिव पंकज उसराठे, सहसचिव वेद प्रकाश कुलस्ते – अभिषेक यादव, कोषाध्यक्ष पवन नंदा, सैयद कमर अली, पुरषोत्तम उसराठे, राजेश पाठक, अनूप वासल, प्रिया नाडकर्णी, दिग्विजय सिंह, सुनील सराफ, राजेंद्र शर्मा, रामकृष्ण सेवाश्रम के स्वामी शारदात्मानन्द महाराज, दिग्विजय सिंह, शैलेष दुबे, मतीन खान, अभिनव जैन, सैयद जावेद अली, समीर बाजपेई, अर्जुन अवार्डी सोना दुबे, डॉ. आकाश खत्री, शशांक मिश्रा, करुणा मर्सकोले, त्रिलोक डोंगरे, बिलाल खान, मुजवी हसन, देवेंद्र सरोते, राजीव धुर्वे, अन्जेश्वर, कुशल भवेदी सहित नगर के सभी खेल प्रेमियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »