रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
जिले के सरकारी स्कूलों ने बुधवार को घोषित जेईई-मेंस (सत्र-2) के परिणामों में सफलता का नया कीर्तिमान रचा है। कलेक्टर हरेन्द्र नारायन के मार्गदर्शन में शुरू की गई ‘विशेष शैक्षणिक पहल’ के सुखद परिणाम सामने आए हैं, जिसके तहत जिले के 20 विद्यार्थियों ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली प्रवेश परीक्षा ‘जेईई एडवांस’ के लिए क्वालीफाई किया है।


अभावों को पछाड़कर पाया मुकाम
चयनित विद्यार्थियों में अधिकांश दूरदराज के विकासखंडों जैसे तामिया, हर्रई और बिछुआ के रहने वाले हैं। बिछुआ के अजय उईके, तामिया के पीयूष गौरखेड़े और मोहखेड़ के विवेक भादे जैसे छात्रों ने यह साबित किया कि संसाधनों की कमी कभी प्रतिभा का रास्ता नहीं रोक सकती। मोहखेड़ के विवेक भादे ने 87.88 और छिंदवाड़ा उत्कृष्ट विद्यालय के चित्रांश राहुत ने 91.37 पर्सेंटाइल हासिल कर विशेष ध्यान आकर्षित किया है।
कैसे मिली यह ऐतिहासिक जीत?
जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल ने बताया कि सत्र 2025-26 के दौरान कलेक्टर के निर्देश पर एक ठोस रणनीति बनाई गई थी। इसमें
विशेषज्ञ मार्गदर्शन कठिन विषयों के लिए विशेष कोचिंग।
डिजिटल शिक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाओं का तालमेल।
सतत मॉनिटरिंग विद्यार्थियों के टेस्ट और नियमित फीडबैक सिस्टम।
कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने इन बच्चों की सफलता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का मेल है। इन सभी ने जिले का मान बढ़ाया है और आगामी एडवांस परीक्षा के लिए मेरी ढेरों शुभकामनाएं।
सफलता की सूची
छात्र का नाम विद्यालय/विकासखंड पर्सेंटाइल
चित्रांश राहुत उत्कृष्ट विद्यालय, छिंदवाड़ा 91.37
विवेक भादे उमावि तुर्कीखापा, मोहखेड़ 87.88
पीयूष गौरखेड़े उमावि बिजौरी, तामिया 79.75
नोसिया खान उमावि तिगांव, पांढुर्णा 78.13
हितांशु मर्सकोले सांदीपनि, सौंसर 77.55
पृथ्वी कड़पे सांदीपनि, तामिया 75.57
