20 आजमीने हज को लगा मेनिन जायटिस का टीका

Revanchal
23
2 Min Read

सुरक्षित सफर – ए- हज की तैयारी, मण्डला मे हुआ वैक्सीनेशन

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मण्डला, जिला हज कमेटी मण्डला हज वेलफेयर सोसायटी एवं स्वास्थ विभाग के आपसी समन्वय से हज के मुकद्दस सफर के जाने वाले आजमीने हज को टीकाकरण, पोलियो ड्राप पिलाये जाने का कार्य सम्पन्न हुआ। इस विषेश अभियान मे हज कमेटी ऑफ इण्डिया से प्राप्त गाईड लाईन के अनुसार वेक्सिीन लागाई गई।

मण्डला की फ़िज़ाओं मे दुआओं की गूंज है, आँखों में काबा शरीफ की तस्वीर और दिलों में इबादत का जज्बा लिए प्रातः 11 बजे से सभी आजमीने हज की भीड़ व चेहरों पर खास उत्साह देखने को मिला। हर हाजी के दिल मे एक ही तमन्ना सफर ए हज की कामयाबी।

टीकाकरण के बाद जायरीन के चेहरों पर इत्मीनान और सुकुन साफ दिखाई दिया। हाजीयों ने कहा अब वे पूरी तसल्ली के साथ अल्लाह के दरबार मे हाजरी देने रवाना होगें। दुआओ की गूंज और अपनों की आखों मे नमी और दिलों मे एक ही ख्वाईश की कुबुल हो हर दुआ। जिले के हाजी इस मुकद्दस सफर की ओर बढ़ चले है।

हाजीयों का जत्था सम्भवतः मई माह में हज के मुकद्दस सफर के लिए रवाना होगा। जिला हज कमेटी एवं स्वास्थ विभाग के आपसी सामन्जस्य तथा सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे के निर्देशन मे स्वास्थ्य परीक्षण एवं वेक्सीनेषन का कार्य स्थानीय जिला चिकित्सालय के मीटिंग हाल के डॉ.मोहसिन मंसूरी, नर्सिग ऑफिसर मनीशा यादव, आमोद श्रीवास, शरद मेश्राम, प्रकाष कुडापे एवं अन्य स्टाफ का सक्रीय योगदान रहा।

जिला हज कमेटी अध्यक्ष मो.गनी, हाजी सरफराज अहमद, हाजी मो.जावेद, हाजी सईद अहमद (रानू), हाजी अब्दुल गनी, अब्दुल जाकिर खान, सैय्ययद जावेद अली, अकील अहमद व अन्य मेम्बर साहेबान उपस्थित रहे। स्वास्थ शिविर व टीकाकरण के सफल आयोजन के लिए जिला हज कमेटी के अध्यक्ष द्वारा सभी आजमीनें हज साहेबान तथा चिकित्सकीय स्टाफ प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Share This Article
Translate »