35वीं वाहिनी, पुलिस ग्वारा मंडला – पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत दिवंगत आरक्षकों के परिजनों को बीमा दावा राशि प्रदान

Revanchal
15
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स मंडला35वीं वाहिनी, पुलिस ग्वारा मंडला में पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत दिवंगत आरक्षकों के नामांकित परिजनों को बीमा दावा राशि प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय आरक्षक पवन कास्देकर, जो 35वीं वाहिनी मंडला से प्रतिनियुक्ति पर हॉक फोर्स बालाघाट में पदस्थ थे, का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। उक्त प्रकरण में उनके नॉमिनी भाई रामकुमार कास्देकर के खाते में ₹1,00,00,000 (एक करोड़ रुपये) की दुर्घटना बीमा दावा राशि प्रदाय की गई।

इसी क्रम में 35वीं वाहिनी में पदस्थ स्वर्गीय आरक्षक शरद कुंजाम के आकस्मिक निधन (सामान्य मृत्यु) पर उनकी नॉमिनी पत्नी श्रीमती राजकुमारी को पुलिस अधीक्षक मंडला /सेनानी 35वी वाहिनीं रजत सकलेचा द्वारा ₹10,00,000 (दस लाख रुपये) का चेक प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त स्वर्गीय आरक्षक नीलेश कुमार के आकस्मिक निधन(सामान्य मृत्यु)पर उनकी नॉमिनी पत्नी श्रीमती अनीता के खाते में ₹10,00,000 (दस लाख रुपये) की दावा राशि प्रदान की गई।


उक्त राशि उप सेनानी इंद्र सिंह परस्ते, प्रदीप शेंडे, सहायक सेनानी शैलेंद्र सिंह ठाकुर एवं उप निरीक्षक अनुपम कुटार (नोडल अधिकारी, पुलिस सैलरी पैकेज) की उपस्थिति में प्रदान की गई।


इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, मंडला के चीफ मैनेजर आशीष मित्तल, सीएसआरएम श्रेयांश कुमार सिंगौर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Translate »