” बिंझिया तिराहा में प्रतीक्षालय की दरकार “

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला – जिला मुख्यालय मंडला से लगा ग्राम बिंझिया का बिन्झिया तिराहा अर्थात् सरदार बल्लभ भाई पटेल तिराहा यातयात की दृष्टि से व्यस्ततम क्षेत्र है। रात-दिन बसों का आना-जाना लगा रहता है।जिस कारण यहां नगर पालिका परिषद मंडला द्वारा अस्थाई बस स्टैंड का बोर्ड लगाया गया है।

मंडला से सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नागपुर, जबलपुर, भोपाल, इंदौर आदि शहरों के लिए बसें यहीं से होकर गुजरती है। बहुत से यात्री यही से बस में सवार होते हैं और बहुत से यात्री यही से दूसरे रूट की बस पकड़ते हैं।लंबी दूरी से यात्रा कर आने वाले तथा यहां से बस पकड़ने वाले यात्रियों को प्रतीक्षालय, प्याऊ और मूत्रालय न होने के कारण अत्याधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, खासकर महिला यात्रियों को ।

यदि बिन्झिया तिराहा में प्रतीक्षालय के साथ-साथ महिलाओं के लिए वाशरूम बन जाता है तो महिला यात्रियों के लिए काफी राहत होगी।
(अखिलेश चंद्रोल, बिन्झिया,मंडला )

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »