रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर में चला टीबी उन्मूलन जागरूकता अभियान

Revanchal
1 Min Read

नरसिंहपुर, 13 मई 2026।
रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रेलवे चिकित्सक डॉ. आर. आर. कुर्रे ने रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया।


डॉ. कुर्रे ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जिसका समय पर परीक्षण एवं उपचार बेहद आवश्यक है। उन्होंने टीबी के प्रमुख लक्षणों, जांच प्रक्रिया, स्क्रीनिंग टेस्ट तथा उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। साथ ही लोगों से अपील की गई कि लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं।


कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों एवं परिजनों को सरकार द्वारा संचालित टीबी उन्मूलन अभियान की जानकारी भी दी गई तथा नियमित दवा सेवन और पोषण के महत्व पर जोर दिया गया।

रेलवे हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाया जा सके।

👁️ 7 views Views
Share This Article
Translate »