रेवांचल टाइम्स सौसर
भाजपा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के लिए आज लोधीखेड़ा मंडल के अंतर्गत ग्राम खेरीताय शक्ति केंद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, डिजिटल युग में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
मन की बात’ में शत-प्रतिशत भागीदारी पर दी बधाई
बैठक के दौरान लोधीखेड़ा मंडल द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में 100% भागीदारी शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई और भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
मातृशक्ति का दिखा अभूतपूर्व उत्साह
इस बैठक की सबसे बड़ी विशेषता ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। हमारी मातृशक्ति बहनों ने जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ बैठक में हिस्सा लिया, वह अत्यंत प्रेरणादायी रहा। मातृशक्ति का यह कदम भाजपा की जमीनी मजबूती को दर्शाता है।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ‘भाजपा को आगे बढ़ाने’ और संगठन के कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।
