सदगुरु कबीर का प्राकट्य उत्सव नैनपुर में धूमधाम से मनाया गया

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, नैनपुर में नगर संत सम्राट सद्गुरु कबीर साहेब का प्राकट्य दिवस नैनपुर नगर में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
वही नैनपुर नगर के कबीरपंथी अवधवाल समाज के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सदगुरु कबीर साहब का प्रकट उत्सव बड़ी ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम वार्ड क्रमांक 3 स्थित सत्संग भवन से प्रातः 9 बजे विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो कि नगर के प्रमुख मार्गो से सदगुरु कबीर साहेब के नारों का जयघोष करते हुए एवं प्रसाद वितरण करते हुए, सत्संग भवन में संपन्न हुई।स्थानीय रेस्ट हाउस के सामने विशाल भंडारा प्रसाद का वितरण श्री कबीर नवयुवक मंडल के द्वारा किया गया।


द्वितीय सत्र में महिला मंडल की सदस्यों द्वारा आरती, पूजन, गुरु महिमा पाठ, पूनम पाठ, सत्संग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तत्पश्चात भोजन भंडारा का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विजय अवधवाल ,ओमप्रकाश अवधवाल,पूनम चंद अवध वाल, प्रहलाद अवधवाल, उमेश अवधवाल,सुभाष गुप्ता, कमल गुप्ता,मंजू प्रसाद अवधिया,संतोष अवधवाल, राजेश अवधिया, सुरेश अवधवाल, मुलाम अवधवाल,महेश अवधवाल,सुनील अवधवाल, कृष्णा अवधवाल, संजय अवधवाल, सुभाष अवधवाल,अरविन्द अवधवाल पिंडरई, नरेश अवधिया केवलारी,श्री कबीर नवयुवक मंडल नैनपुर एवं महिला सत्संग मंडल के सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

👁️ 4 views Views
Share This Article
Translate »