शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन, राजस्व और वन भूमि पर अवैध रेत भंडारण पर राजस्व विभाग की कार्रवाई

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स मंडला- जिले में इन दिनों बारिश के चलते जगह जगह खनिज विभाग बिना अनुमति रेत भंडारण व परिवहन कर जगह जगह रेत माफियाओं के द्वारा रेत डंफ किया जा रहा हैं।
वही शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व एवं वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से भंडारित रेत की जांच की। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि शासकीय राजस्व एवं वन भूमि पर बड़ी मात्रा में रेत का भंडारण किए जाने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। शिकायत के आधार पर राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और पूरे मामले की जांच करते हुए पंचनामा एवं आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई की।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शासकीय भूमि पर अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया है, तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के अवैध कार्यों पर रोक लग सके।


फिलहाल राजस्व विभाग द्वारा मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »