धनगर समाज प्रदेश अध्यक्ष का मंडला प्रवास : कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके से की सौजन्य भेंट

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष अनिल धनगर (जबलपुर) का वीरांगना रानी दुर्गावती के मंडला नगर में आगमन हुआ, यहाँ लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री मध्यप्रदेश शासन सम्पतिया उइके को प्रतिनिधि मंडल के साथ जाकर उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि मध्यप्रदेश में 72 लाख से ऊपर आबादी व 50 लाख से ऊपर वोट बैंक वाले धनगर समाज को मध्यप्रदेश गठन के पश्चात से अब तक लोकसभा /राज्यसभा विधानसभा के चुनाव में टिकिट नहीं दी गयी जिससे सम्पूर्ण समाज में रोष व्याप्त हैं माननीय मंत्री जी ने सहानुभूति दिखाते हुए ज्ञापन स्वीकार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी को भोपाल जाकर उक्त ज्ञापन की प्रति देने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौपने के पश्चात बिंझीया तिराहे में आयोजित मीटिंग को सम्बोधित करते हुए संतोष बघेल (धनगर) मंडला को प्रदेश संगठन सह सचिव पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान की. ज्वाला जी वार्ड महाराजपुर मंडला में स्थापित लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सभी स्वजातीय बंधुओं सहित सादर नमन किया. इस अवसर पर जबलपुर धनगर समाज के जिलाध्यक्ष गोपाल पाली, दतिया जिलाध्यक्ष सेवाराम बघेल(धनगर) जबलपुर से ही लाखन सिंह बघेल (धनगर), अमृतलाल धनगर (सचिव) मंडला, प्रमोद धनगर महा सचिव धनगर युवा सेना (पत्रकार ), मुकेश बघेल, रामकुमार नीखर, नंद किशोर धनगर जिला अध्यक्ष धनगर युवा सेना भारत धनगर एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

👁️ 94 views Views
Share This Article
Translate »