महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा 16 जुलाई को निकलेगी, श्रद्धालुओं से शामिल होने का आह्वान

Revanchal
2 Min Read


दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला।
संध्या आरती मंच, श्री सिद्ध घाट रेवा दरबार, मंडला द्वारा वैदिक सनातन परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी की विराट, भव्य एवं दिव्य रथयात्रा का आयोजन गुरुवार, 16 जुलाई 2026 (अषाढ़ शुक्ल द्वितीया) को किया जाएगा।


आयोजकों ने बताया कि सनातन धर्म में सभी प्रमुख पर्व वैदिक पंचांग के अनुसार निर्धारित तिथियों पर ही मनाए जाते हैं। इसी परंपरा का पालन करते हुए विश्वविख्यात श्रीधाम जगन्नाथपुरी की रथयात्रा की तर्ज पर मंडला में भी प्रतिवर्ष अषाढ़ शुक्ल द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाती है।


रथयात्रा 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे श्री सिद्ध घाट रेवा दरबार से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन एवं रथ की पावन डोर खींचने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
संध्या आरती मंच ने जिले एवं नगर के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार रथयात्रा में शामिल होकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा सनातन संस्कृति और वैदिक परंपरा के इस गौरवशाली उत्सव को भव्य बनाने की अपील की है।


आयोजकों का कहना है कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, भक्ति और लोककल्याण का महान पर्व है। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।
“जय जगन्नाथ”

👁️ 31 views Views
Share This Article
Translate »