शहडोल के नवागत पुलिस कफ्तान
संवेदनशील अनुशासन न्याय प्रिय ईमानदार छवि
कर्तव्यनिष्ठा के लिए वर्ष 2020 में राष्ट्रपति विशेष सेवा पदक से हुए सम्मानित
नवभारत धनपुरी /शहडोल देर रात दिनांक 3 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 9 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया जिसमें मुख्य रूप से शहडोल जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में आईपीएस संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल जिले की कमान सौंपी गई है ज्ञात हो की लगातार शहडोल जिले में अपराध और अपराधियों का मनोबल सातवे आसमान पर था मानो कानून का कोई खौफ ही ना हो जिले के थानों में असीमित भ्रष्टाचार अवैध कार्यों की भरमार कबाड़ कोयला जुआ सट्टा अवैध उत्खनन एवं परिवहन साथ ही नशे के कारोबार जैसे अमानवीय दुष्कृत्य लगातार जिले में पुलिस की मूक सहमति से बढ़ रहे थे जिसकी वजह से आम जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा था और शहडोल मध्य प्रदेश की नई अपराधिक राजधानी के रूप मे अपनी पहचान बना रहा था किंतु अब नवागत पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालने के बाद आईपीएस संजय कुमार अग्रवाल से जिले के संभ्रांत लोगों ने व्यापारियों ने यह आस और उम्मीद लगाई है की पुनः शहडोल शांति के टापू के रूप में अपनी पुरानी पहचान पाएगा
शहडोल जिले के नवागत पुलिस कफ्तान और उनका संक्षिप्त परिचय
शहडोल जिले में पुलिस कफ्तान के रूप में अपनी सेवाएं देने के पूर्व आईपीएस संजय कुमार अग्रवाल मध्य प्रदेश के कई जिलों में विभिन्न प्रकार के विभागीय दायित्वों का निर्वाहन कर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं आईपीएस संजय कुमार अग्रवाल की छवि की बात की जाए तो जनप्रिय ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ एवं संवेदनशील अधिकारियों में इनकी गिनती होती है अपने कार्यों में प्रति सदैव सजग रहना इनकी सबसे बड़ी विशेषता है आईपीएस संजय कुमार अग्रवाल को 2020 में राष्ट्रपति सेवा पदक से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त है 2016 बैच के IPS हैं संजय कुमार अग्रवाल, मध्य प्रदेश पुलिस सर्विस से आईपीएस के लिए सिलेक्ट हुए गवर्नमेंट आयुर्वेदिक कॉलेज से BAMS किया M.D के दौरान संघ लोक सेवा आयोग की ओर रूझान बढ़ा, आईपीएस संजय कुमार अग्रवाल जब अपनी पढ़ाई कर रहे थे तो उनका सपना प्रोफेसर बनने का था किंतु सारी प्रतिष्ठित और सर्वमान्य डिग्री को प्राप्त कर अंत में वह आईपीएस के रूप में अपनी सेवाएं वर्ष 2016 से दे रहे हैं शहडोल पुलिस अधीक्षक के पद से पूर्व उन्होंने भिंड बैतूल सहित विभिन्न जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक के दायित्व का भी जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन किया है शहडोल पदस्थापना से पूर्व आईपीएस संजय कुमार अग्रवाल भोपाल जोन टू के डीसीपी पद पर तैनात थे शहडोल जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे शहडोल जिले वासियों ने नवागत पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल से यह अपील की है की जिले में लगातार बढ़ राज क्राइम के ग्राफ पर बड़ी ही सख्ती के साथ अंकुश लगाने का कार्य करें साथ ही नशे के कारोबार पर गहरा प्रहार करें और जुआ सट्टा जैसे कार्यों में संलिप्त लोगों पर गहरा प्रहार करें ताकि शहडोल जिले में शांति व्यवस्था लगातार कायम रहें और अपराध करने वाले असामाजिक तत्व नियंत्रण में रहें
