अभाविप की नई टीम तैयार, आरसी गुप्ता अध्यक्ष और अभिमन्यु जैन बने नगर मंत्री

Revanchal
2 Min Read

पवई में 2026-27 की नगर कार्यकारिणी घोषित, छात्र हितों और राष्ट्र निर्माण के लिए काम करने का लिया संकल्प

रेवांचल टाइम्स पवई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की पवई नगर इकाई की वर्ष 2026-27 की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा सीएम राइज विद्यालय पवई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं परिषद गीत के साथ हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अभाविप केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है। ‘छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति’ के मंत्र के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। वक्ताओं ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार के साथ छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
घोषित नई कार्यकारिणी में आरसी गुप्ता को नगर अध्यक्ष, अभिमन्यु जैन को नगर मंत्री तथा आदेश सिंह को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। दायित्व मिलने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए छात्र हित, शिक्षा सुधार और राष्ट्र सेवा से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला प्रमुख प्रमोद गंगेले, सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण नगायच, पूर्व कार्यकर्ता सावन सिंह एवं विक्रांत सिंह, जिला छात्रा प्रमुख मितांशी रैकवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉली राजा बुंदेला, केशव सिंह एवं तरुण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👁️ 46 views Views
Share This Article
Translate »