स्वास्थ्य के नायकों’ को संकल्प अंगवस्त्र और जीवन का प्रतीक पौधा भेंट कर किया सम्मानित

Revanchal
3 Min Read

​राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर सेवा संकल्प सोसायटी की अनूठी और पर्यावरण-हितैषी पहल, मेडिकल कॉलेज डीन सहित शहर के दिग्गज चिकित्सकों का हुआ सम्मान

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

देशभर में महान चिकित्सक डॉ. विधानचंद्र राय की स्मृति में मनाया जाने वाला राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस छिंदवाड़ा में एक बेहद अनूठे और पर्यावरण-हितैषी अंदाज में मनाया गया। सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था ‘सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी’ ने इस वर्ष 36वें राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस पर चिकित्सकों के चेंबर और अस्पतालों में पहुँचकर उनका गरिमामयी सम्मान किया। संस्था के पदाधिकारियों ने डॉक्टरों को ‘संकल्प अंगवस्त्र’ पहनाने के साथ-साथ ‘जीवत पौधा’ भेंट कर प्रकृति और स्वास्थ्य के प्रति उनके समर्पण को सराहा।

इन ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों का हुआ आभार
​संस्था की वरिष्ठ मार्गदर्शक सुश्री आराधना शुक्ला, अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा, विधि सलाहकार एड. मुकेश दीक्षित, प्रवक्ता डॉ. डी.एस. चौरे, डॉ. सविता चौरे और समाजसेवी आशीष वर्मा सहित संस्था की टीम ने शहर के प्रतिष्ठित और सेवाभावी चिकित्सकों के पास जाकर आभार व्यक्त किया।

सम्मानित होने वाले मुख्य चिकित्सकों में-
​डॉ. अभय कुमार डीन, मेडिकल कॉलेज,
​डॉ. पुष्पेंद्र सिंह बघेल यू्रोलॉजिस्ट व डॉ. प्रीति बघेल,
​डॉ. जी.एस. दुबे व डॉ. कंचन दुबे,
​डॉ. भारती बदलानी, डॉ. शोभा मोइत्रा, डॉ. नीरजा तिवारी,
​डॉ. पवन नंदुलकर, डॉ. विकास द्विवेदी सहित संस्था के सहयोगी चिकित्सक शामिल रहे।

संकल्प का यह कदम बेहद सराहनीय- डीन डॉ. अभय कुमार
​इस गरिमामयी सम्मान से अभिभूत होकर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अभय कुमार ने कहा कि, डॉक्टर्स डे पर पौधा भेंट करने की संकल्प सोसायटी की यह पहल बेहद अनूठी और सराहनीय है। सेवा के प्रति समर्पित भाव से काम कर रही संकल्प की पूरी टीम समाज के लिए एक प्रेरणा है। वहीं, शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. घनश्याम दुबे एवं डॉ. प्रीति पुष्पेंद्र बघेल ने संस्था के निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में भी संकल्प सोसायटी को हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

वर्षभर सेवा को समर्पित है ‘संकल्प’
​गौरतलब है कि सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी केवल विशेष अवसरों पर ही नहीं, बल्कि वर्षभर सामाजिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य करती आ रही है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष डॉक्टर्स डे पर अपने सहयोगी चिकित्सकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की जाती है, जो दिन-रात मानव जीवन को बचाने में जुटे रहते हैं। इस बार की ‘पौधा भेंट’ करने की मुहिम ने पर्यावरण संरक्षण का भी एक बड़ा संदेश समाज को दिया है।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »