विश्व चिकित्सक दिवस पर रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर में डॉक्टरों का सम्मान, केक काटकर जताया आभार

Revanchal
1 Min Read

मरीजों की निस्वार्थ सेवा को सलाम, डॉक्टर डे पर चिकित्सकों का सम्मान

दैनिक रेवांचल टाइम्स नरसिंहपुर, 1 जुलाई 2026। विश्व चिकित्सक दिवस (Doctor’s Day) के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे हॉस्पिटल, नरसिंहपुर में रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महान चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र राय की स्मृति में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मरीजों के प्रति चिकित्सकों के अमूल्य योगदान, निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।


कार्यक्रम में रेलवे हॉस्पिटल के चिकित्सकों का सम्मान करते हुए केक काटकर विश्व चिकित्सक दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से चीफ फार्मासिस्ट शिवनारायण लोधी, जयशंकर कृपाल, दीपचंद सहित अन्य रेलवे कर्मचारियों ने डॉ. आर. आर. कुर्रे एवं डॉ. जसविंदर कौर को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने चिकित्सकों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टर समाज के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक हैं। वे दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहकर मानव जीवन की रक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर सभी ने चिकित्सकों के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »