रेवांचल टाईम्स उमरिया दुर्घटना में दो सगे भाइयों की हुआ दर्दनाक मौत

kaonebroadcast@gmail.com
2 Min Read
Rewanchal Times: Two brothers died tragically in an accident in Umaria.

अमिलिया गांव में छाया मातम, ओबीसी संगठन जिला अध्यक्ष पहुंचे सांत्वना देने

कल दिनांक को जनपद पंचायत मानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिलिया निवासी भुयार परिवार के दो सगे भाई विवेक बैगा (उम्र लगभग 30 वर्ष) एवं विनोद बैगा उम्र लगभग 27 वर्ष का बीती रात सड़क दुर्घटना में दर्दनाक निधन हो गया। बताया गया कि दोनों भाई किसी कार्य से कर्की जयसिंहनगर की ओर गए हुए थे, तभी अचानक हुए हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों मृतकों के शवों का शहडोल जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शवों को गांव अमिलिया लाया गया। पूरे क्षेत्र में इस हृदयविदारक घटना से शोक की लहर दौड़ गई।
कल दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार पूरे गांव की मौजूदगी में किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान ओबीसी संगठन के जिला अध्यक्ष श्री बालकदास पटेल स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने मृतक परिवार को ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गांव में दोनों भाइयों के निधन से गमगीन माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि विवेक और विनोद दोनों ही मिलनसार और मेहनती युवक थे, जिनके अचानक चले जाने से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »