दैनिक रेवांचल टाइम्स पन्ना: 28 अप्रैल 2026
कलेक्टर ऊषा परमार ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से वर्तमान में जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए निर्धारित संचालन समय में परिवर्तन किया है। अब आंगनबाड़ी केन्द्र सुबह 9ः30 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक के स्थान पर सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे।
जिला कलेक्टर ने ग्रीष्म ऋतु के प्रभाव से तापमान बढ़ने एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के दृष्टिगत आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय परिवर्तित किया है, जिसके तहत शाला पूर्व शिक्षा एवं पूरक पोषण आहार कार्य का समय निर्धारित किया गया है।
अब सुबह 7 बजे से 8 बजे तक केन्द्रों में निर्धारित गतिविधियां होंगी। 8 से 8ः30 बजे तक बच्चों को नाश्ता उपरांत खेल एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन सुबह 11 बजे तक होगा।
इसके बाद भोजन एवं बच्चों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की गतिविधि होगी। 12 से 1 बजे तक थर्ड मील एवं रिकार्ड संधारण तथा 1 से 2 बजे तक गृह भेंट की गतिविधि संपादित की जाएगी।
