जिला प्रवीण्य सूची में स्थान पाने पर छात्रा शगुन पटेल सम्मानित, गौरैया संरक्षण का दिया संदेश…

Revanchal
15
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला। जिला योजना भवन, मंडला में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में हायर सेकेंडरी परीक्षा की जिला प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिनैका की छात्रा शगुन पटेल को सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में पी एच ई मंत्री संपतिया उईके, कलेक्टर राहुल नामदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्रा की उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक नवीन चौरसिया ने गौरैया संरक्षण अभियान के तहत एक विशेष पहल करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को नेस्ट बॉक्स भेंट किए। उन्होंने सभी से गौरैया पक्षी को बचाने एवं इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का विनम्र आग्रह किया।

वही इस अवसर पर शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जहां एक ओर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर प्रकृति संरक्षण का संदेश भी प्रभावी रूप से दिया गया।

Share This Article
Translate »