सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत

Revanchal
2 Min Read


मण्डला, 29 मई 2026।
जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी घाट के नीचे नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग दोपहर 2 बजे ट्रक क्रमांक MP/07/HB/7994 दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया था, जिससे उसमें लोड लोहे की पाइप (एंगल) सड़क पर बिखर गई थीं। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों ओर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में जुटा था।


इसी दौरान रायपुर रोड की ओर से आ रहा ट्रक क्रमांक RJ/19/GE/4584 अनियंत्रित होकर गलत दिशा में घुस गया और पहले एक बोलेरो वाहन (MP/51/CA/6267) को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला को कुचल दिया, जो मोटरसाइकिल से उतरकर किनारे खड़ी थी। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।


घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार होने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने करीब एक किलोमीटर दूर जाकर पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस द्वारा नियंत्रित कर पुनः सामान्य किया गया।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »