आचार्य पदारोहण दिवस पर भक्ति भाव के साथ किया “समयसूरी” आचार्य छत्तीसी विधान

Revanchal
1 Min Read

मंडला : व्रती नगरी पिंडरई में युग शिरोमणि परम पूज्य आचार्य भगवन श्रीविद्यासागरजी यतिराज के प्रथम पट्टाधीश विद्याकुल शिरोमणि परम पूज्य आचार्य महाराज श्रीसमयसागरजी के द्वितीय आचार्य पदारोहण दिवस के उपलक्ष्य में श्री विद्या संस्कार पाठशाला लघु तीर्थ क्षेत्र व्रती नगरी पिंडरई के बच्चों के द्वारा प्रातः काल की बेला में पूज्य आचार्य महाराज के चरणों में सुंदर सुंदर अर्घ समर्पित किए गए।

तदुपरांत बच्चों को स्वल्पाहार एवं मिष्ठान वितरित किया गया। मध्यान में महिला मंडल के द्वारा श्री बीच के मंदिर जी में समयसूरी आचार्य छत्तीसी विधान कर गुरु जी के गुणानुवाद किया गया।

सांझ के समय पाठशाला में पूज्य आचार्य महाराज श्रीसमयसागरजी के जीवन पर आधारित प्रश्नमंच प्रतियोगिता रखी गई जिसमें काफी सारे बच्चों ने सही उत्तर दे उपहार जीते। समस्त जानकारी साधु सेवा समिति के पदाधिकारी ऋषभ जैन जी को व्रती नगरी नगर गौरव ब्र. साधना दीदी जी के द्वारा दी गई।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »