… तिलक, संजू सैमसन और शुभम दुबे की शानदार साझेदारी ने दिलाई ऐतिहासिक जीत
आशीष शुक्ला, दुबई।
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर नौवीं बार एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया की यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही, क्योंकि वह पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
फाइनल मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और शुभम ने कसी हुई गेंदबाजी की और विपक्षी टीम के रन रेट पर लगाम लगाई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत धीमी रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए। सूर्य कुमार यादव का विकेट भी कुछ ही देर बाद गिर गया। टीम एक समय दबाव में दिख रही थी, लेकिन युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और संजू सैमसन के साथ मिलकर पारी को संभाला। तिलक ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक पूरा किया। संजू के आउट होने के बाद शुभम दुबे मैदान पर आए। शुभम आखिरी समय में कैच आउट हो गए। मैदान पर आए रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत की जीत पक्की कर दी।
तिलक ने 69 रनों की संयमित पारी खेली। अंतिम ओवरों में, जब गेंद छोटी थी और स्कोर ज़्यादा था, तिलक और दुबे ने छक्कों से दर्शकों में जोश भर दिया। स्टेडियम “इंडिया! इंडिया!” के नारों से गूंज उठा।
जीत के बाद, कप्तान सूर्य यादव ने पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। देश भर के क्रिकेट प्रशंसकों ने जश्न मनाया, मिठाइयाँ बाँटीं और सोशल मीडिया पर बधाइयाँ देने का सिलसिला जारी रहा।
