एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम को गति देने के लिए स्कूल प्रमुखों की बैठक आयोजित

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला में शासन के महत्वपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को एचपीवी का मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में रानी अवंती बाई शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों तथा मिडिल स्कूलों के हेड मास्टर्स की बैठक आयोजित की गई।


एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम ने इस बैठक में सभी प्रधानाध्यापक और प्राचार्य को सरकार की मंशानुरूप एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मंडला विकासखंड क्षेत्र की चिंहित किशोरियों को टीकाकरण केंद्र तक पहुँचने के लिए प्रेरित करने का काम स्कूल के शिक्षकों का है।

पालक और बच्चे शिक्षकों की बात आसानी से समझते हैं, इसलिए आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।


इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से आये चिकित्सक ने भी सुरक्षित टीकाकरण की विस्तार से जानकारी दी। यातायात पुलिस की ओर से बैठक में आये उप निरीक्षक योगेश राजपूत ने सभी स्कूल प्रमुखों को हेलमेट के उपयोग की महत्ता के बारे में बताया।

बैठक में सहायक संचालक जनजातीय कार्य एमएस मसराम, रंजीत गुप्ता एवं बीआरसी अनादि वर्मा के साथ स्कूलों के प्राचार्य व प्रधान अध्यापक मौजूद रहे।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »