विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

Revanchal
5
2 Min Read

कलेक्टर ने बजाग में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

दैनिक रेवांचल टाईम्स – बजाग कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने विकासखंड बजाग में जनपद पंचायत सभागार में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


बैठक में कलेक्टर भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई-केवायसी, समग्र आईडी, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं जनमन आवास योजना से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।


कलेक्टर ने बताया कि 19 मार्च 2026 से “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ होने जा रहा है। इसके लिए उन्होंने सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।


बैठक में एसडीएम रामबाबू देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, जनपद पंचायत अध्यक्ष बजाग फूलकली मरावी, उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशराम, वीर सिंह तिलगाम (सहायक यंत्री), एपीओ राममिलन रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में जनजातीय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एनआरएलएम, पशु चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पीएचई विभाग, आरईएस तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।


कलेक्टर भदौरिया ने बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करें, ताकि विकास कार्यों का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुंच सके।

Share This Article
Translate »