रबी फसल उपार्जन की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक

Revanchal
1 Min Read

मंडला, दिनांक 15-03-2026
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आगामी रबी फसल उपार्जन को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में अनुभाग स्तरीय उपार्जन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में एसडीएम श्री ठाकुर ने शासन द्वारा निर्धारित उपार्जन नीति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन की पूरी प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी और सुव्यवस्थित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर केवल FAQ (Fair Average Quality) स्तर की गुणवत्तापूर्ण फसल ही खरीदी जाए।


किसानों की सहूलियत को प्राथमिकता देते हुए एसडीएम ने निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी उपार्जन केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए शीतल पेयजल और बैठने के लिए छायादार स्थान, केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाने, तौल मशीनें और अन्य आवश्यक संसाधन और किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

बैठक में तहसीलदार नैनपुर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, सहकारिता निरीक्षक, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सहित नागरिक आपूर्ति निगम और मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

👁️ 4 views Views
Share This Article
Translate »