भुआ बिछिया – शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुआ बिछिया में आज स्थानीय कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम शाला प्राचार्या श्रीमती अरुणा दीक्षित द्वारा घोषित किया गया।
जिसमें विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं में प्रथम संस्कार यादव, द्वितीय विवेक सैयाम, तृतीय अंकिता भांसत स्थान प्राप्त किया।नवमी में प्रथम लवलीन कौर द्वितीय सरिता कुशराम तृतीय लक्ष्मी नरेती रहे।
ग्यारहवीं विज्ञान संकाय में प्रथम संस्कार यादव, द्वितीय अंकिता भांसत, तृतीय संजना पट्टा, कला संकाय में प्रथम धर्मेंद्र यादव, द्वितीय ऊर्जा वरकड़े तृतीय सविता यादव ,वाणिज्य संकाय में प्रथम विवेक सैयाम द्वितीय सिशोक धुर्वे एवं संतोष धुर्वे तृतीय कमलेश धुर्वे कृषि संकाय में प्रथम शिवलाल पट्टा द्वितीय शौर्य तृतीय कविता परते ने प्राप्त किया।
नवमी बालक में प्रथम महेश उइके, द्वितीय शिवम दुबे, तृतीय तिलोक परते तथा नवमी बालिका में प्रथम लवलीन कौर, द्वितीय सरिता कुशराम,तृतीय लक्ष्मी नरेती ने स्थान प्राप्त किया। कक्षा और शाला में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को एवं कक्षा में अधिकतम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों मोनिका धुर्वे, आकाश उइके ,सरिता कुशराम को भी पुरस्कृत किया गया।
24 से 30 मार्च 2026 तक नवमी एवं ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया चलेगी तथा एक अप्रैल से कक्षाएं प्रारम्भ होंगी।कार्यक्रम में पालक, शिक्षक शिक्षिकाये एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
