बिछिया पुलिस द्वारा 04 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 7.211 किलो गांजा एवं कार जब्तदैनिक रेवांचल टाइम्स -मंडला

Revanchal
34
3 Min Read

जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बिछिया पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजत सकलेचा के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 25.03.2026 को थाना बिछिया पुलिस द्वारा 04 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।


प्राप्त जानकारी अनुसार थाना बिछिया के उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार क्रमांक UP 75 AS 7996 में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर घुटास की ओर से बिछिया की तरफ विक्रय हेतु आ रहे हैं। सूचना से तत्काल एसडीओपी बिछिया श्री सौरभ तिवारी को अवगत कराया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमों का गठन कर कोको रोड स्थित पडरिया तिराहा एवं NH-30 पर चेकिंग लगाई गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को ग्राम गुडली के पास रोककर तलाशी ली गई।


तलाशी के दौरान वाहन में सवार 04 आरोपियों के कब्जे से 7.211 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 72,000 रुपये) बरामद किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।


जप्त मशरूका
7.211 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 72,000 रुपये)
महिन्द्रा XUV 300 कार (क्रमांक UP 75 AS 7996) कीमत लगभग 6 लाख रुपये
आरोपियों के मोबाइल फोन


गिरफ्तार आरोपीगण
उमेश सिंह पिता गुलाब सिंह नायक, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम नगला आशाराम, थाना बर्थना, जिला इटावा (उ.प्र.)
अमित उर्फ राजा पिता राजकुमार नायक, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम सुंदरपुर, थाना समनापुर, जिला डिण्डौरी (म.प्र.)


कुलदीप पिता शिवराम बंजारा, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम हारामउ, थाना रूरा, जिला कानपुर देहात (उ.प्र.)
देवेन्द्र पिता मंगल सिंह नायक, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम खेरवा शिक्षितपुर, थाना डेरापुर, जिला कानपुर देहात (उ.प्र.)


सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय, प्रधान आरक्षक 141 अजीत परते, प्रधान आरक्षक 213 अनिल मर्सकोले, प्रधान आरक्षक 490 उगेश सरोते, आरक्षक 729 अजय झारिया, आरक्षक 447 गजरूप, आरक्षक 167 भीकम एवं आरक्षक 664 तेवेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।


बिछिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Share This Article
Translate »