भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पवई द्वारा धूमधाम से मनाई गई

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स संवाददाता उमाकांत त्रिपाठी पवई पन्ना

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पवई के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती 14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर पार्क पवई में बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ अंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान प्रदान किया, जो सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है।

उन्होंने सामाजिक समरसता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया, जिसे आज भी अपनाने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, त्याग और प्रेरणा का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा।


कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी अजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेसी हेतराम शर्मा, रम्मू मणि यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र नामदेव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शशांक लटोरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी महेश बढोलिया, श्रीमती संतोष देवी मिश्रा, महमूद खान, लालमणि चौधरी, मुकेश बागरी, इब्राहिम खान, वृषभ पटेल, दशरथ रजक एवं रूपनारायण पाठ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


समापन के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण पूरे समय श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण रहा।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »