शासकीय मॉडल उमावि. घुघरी के छात्र उमेश पड़वार ने 99%के साथ जिले में प्रथम एवं म.प्र.में 5वीं रैंक के साथ विद्यालय एवं जिले का नाम रौशन किया।

Revanchal
29
2 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले में दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में मंडला जिले गाँव छात्र उमेश पड़वार पिता राजेन्द्र पड़वार घुघरी तहसील के एक छोटे से गाँव ओढारी,चुभावल के निवासी हैं, उमेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में पांचवी रैंक हासिल कर मंडला जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

उमेश पड़वार शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुघरी के छात्र हैं जिन्होंने दसवीं में 99% अर्जित कर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उमेश की शानदार उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना हुआ है विद्यालय परिसर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खुशी की लहर है और छात्र की मेहनत लगन एवं अनुशासन की सराहना की जा रही है

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उमेश के उज्जवल भविष्य की कामना की है विद्यालय के प्राचार्य रवि शंकर भारद्वाज ने उमेश को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्र के लिए बल्कि पूरे विद्यालय और जिले के लिए गौरव का विषय है उन्होंने बताया कि उमेश प्रारंभ से ही मेधावी अनुशासित छात्र रहा है और उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

शाला परिवार की ओर से योगेंद्र ठाकुर(उ.मा.शि.),खोवाराम झरिया (उ.मा.शि.), अमरसिंह कोकड़िया(उ.मा.शि.), अजबलाल बोपचे(उ.मा.शि.), चैनसिंह कुसरो(उ.मा.शि.)श्री विपतलाल कुलस्ते(उ.मा.शि.), नीलेश नेटी(उ.मा.शि.),श्रीमती गीता कुमारी(उ.मा.शि.) बसंत प्रकाश सिंह उर्वेदी(यू. डी. टी.), नरेश नायक(मा.शि.),पवन कुमार मरावी,अरविंद यादव,सुश्री उपासना सिंह, सुश्री विद्या पिछोड़े,श्रीमति रश्मि सिंगरौर, धनेश्वर गायग्वाल, नीशू पटले, श्रीमती प्रगति चौरसिया, श्रीमती आभा पड़वार एवं समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी स्टॉफ ने उमेश के परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा विश्वास जताया है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Share This Article
Translate »