ट्रेन में बिगड़ी यात्री की तबीयत, नरसिंहपुर में रेलवे डॉक्टर ने किया त्वरित उपचार

Revanchal
1 Min Read


नरसिंहपुर। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को ट्रेन संख्या 12296 में यात्रा कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार कोच नंबर B4, सीट नंबर 54 पर यात्रा कर रहे राहुल (उम्र 35 वर्ष) को सफर के दौरान सांस लेने में तकलीफ, चक्कर, बेचैनी और घबराहट जैसी समस्याएं होने लगीं।


घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी कमर्शियल द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। ट्रेन के नरसिंहपुर स्टेशन पहुंचते ही रेलवे चिकित्सक डॉ. आर. आर. कुर्रे ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्री की जांच की और प्राथमिक उपचार प्रदान किया।


डॉक्टर द्वारा यात्री की स्थिति को देखते हुए आगे की यात्रा को जोखिमपूर्ण बताया गया और उन्हें दवाइयां देकर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, दवा लेने के बाद यात्री की तबीयत में सुधार आ गया, जिसके चलते उन्होंने जिला अस्पताल जाने से मना कर दिया।


यात्री राहुल ने समय पर मिली चिकित्सा सहायता के लिए रेल प्रशासन और रेलवे डॉक्टर का आभार व्यक्त किया। इस त्वरित कार्रवाई से एक संभावित गंभीर स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »