प्रताप वार्ड में लापरवाही का बड़ा खतरापानी की टंकी के पास नल संचालन चैंबर बना कचराघर, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – जबलपुर पनागर। प्रताप वार्ड में पानी की टंकी के पास स्थित नल संचालन चैंबर इन दिनों गंभीर लापरवाही का शिकार बना हुआ है। जिस चैंबर का उपयोग पानी सप्लाई के नल चालू-बंद करने के लिए किया जाता है, उसे लोगों ने कचरादान बना दिया है। चैंबर के अंदर प्लास्टिक, गंदगी और घरेलू कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे आसपास गंदगी और बदबू फैल रही है।सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह चैंबर काफी गहरा है और उसका ढक्कन भी नहीं है।

ऐसे में रात के समय या अंधेरे में कोई बच्चा, बुजुर्ग या राहगीर इसमें गिर सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।वार्डवासियों ने बताया कि खुले और गंदगी से भरे इस चैंबर के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं आवारा जानवर भी यहां मंडराते रहते हैं।

यदि समय रहते सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।नागरिकों ने नगर पालिका और जल विभाग से मांग की है कि तत्काल चैंबर की सफाई कराकर मजबूत ढक्कन लगाया जाए तथा आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »