बिछिया शराब दुकान में अब भी पुराने लायसेंसी का बोर्ड, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Revanchal
11
2 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स- मंडला जिले के बिछिया स्थित शराब दुकान में ठेकेदार बदले हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन दुकान के बाहर अब भी पुराने लायसेंसी राजेश पटेल के नाम का बोर्ड लगा हुआ है।
वही नये ठेके से प्रिंट एम एस पी और एम आर पी से अधिक मूल्य शराब बिक्री की लगातार शिकायते हो रहीं हैं बावजूद इसके आबकारी विभाग और जिला प्रशासन अपने कानो में रूई लगाकर बैठे हुए है और जनता को लुटने छोड़ दिया हैं ठेकेदार की मनमानी से लोगों में रोष व्याप्त है, नए ठेकेदार द्वारा अब तक पुराना बोर्ड नहीं हटाए जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन के नियमों के अनुसार किसी भी लाइसेंसी दुकान में वर्तमान संचालक एवं लाइसेंस संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना अनिवार्य है, ताकि आम जनता को सही और पारदर्शी जानकारी मिल सके। इसके बावजूद शराब दुकान में पुराने नाम का बोर्ड लगे रहना प्रशासनिक लापरवाही और नियमों की अनदेखी को दर्शाता है।

मामले में सबसे बड़ा सवाल आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहा है। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी विभागीय अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं जाना कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि छोटे व्यापारियों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाए तो तत्काल कार्रवाई होती है, लेकिन शराब दुकानों के मामलों में विभाग की उदासीनता समझ से परे है।

क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि यदि यह नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित ठेकेदार पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाए और बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो। साथ ही दुकान में वर्तमान लाइसेंसी की जानकारी तत्काल प्रदर्शित कर पारदर्शिता बनाए रखने की मांग भी उठाई गई है।

Share This Article
Translate »