सांसद ने उत्कृष्ट परिणाम लाने पर विधार्थियों का किया सम्मान

Revanchal
2 Min Read

सांसद ने जिले के विधार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा विगत दिनों कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जिसमें छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विधार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सहित जिले की वरियता सूची में अपना नाम दर्ज किया है। विधार्थियों की इस उपलब्धि पर सांसद बंटी विवेक साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों जिलों के समस्त सफल विधार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।


सांसद साहू ने गत दिनों लोकसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने के पूर्व कक्षा 10वीं के दो विधार्थियों का सांसद कार्यालय में शाल-श्रीफल के साथ सम्मान किया। उन्होंने ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चांद में अध्ययनरत प्रज्ञा पिता सोनू माहोरे को प्रदेश में सातवां स्थान एवं ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चांद में ही अध्ययनरत पार्थ पिता मनोज साहू को प्रदेश में दसवां स्थान हासिल करने पर बधाई देते हुए सम्मानित किया है।


सांसद साहू ने समस्त विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि विधार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम लाकर अपने माता-पिता सहित जिले का नाम रोशन किया है।

उन्होंने उक्त परीक्षा में असफल हुए विधार्थियों का भी हौसला बढ़ाते हुए कहा कि असफल विधार्थी पुनः तैयारी करते हुए परीक्षा में सफलता हासिल करने लिए प्रयास करे और अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन करे।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »