मंडला पुलिस का विशेष अभियान: हेलमेट अनिवार्यता पर सख्ती और जागरूकता साथ-साथ

Revanchal
2 Min Read

सड़क सुरक्षा को लेकर मंडला पुलिस सक्रिय, 15 दिवसीय हेलमेट अभियान की हुई शुरुआत,

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से दिनांक 26/04/2026 से 10/05/2026 तक विशेष हेलमेट अनिवार्यता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट उपयोग को बढ़ावा देना तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना है। देखा गया है कि अधिकांश दुर्घटनाएं हेलमेट न पहनने एवं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं।

अभियान के दौरान मंडला पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की जा रही है—
हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु प्रकरण भेजे जा रहे हैं।

स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

आम नागरिकों में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाने के लिए समझाइश एवं जनसंवाद भी किया जा रहा है।

मंडला पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा हेतु दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

👁️ 11 views Views
Share This Article
Translate »