आदेश पुराना अमल अभी सरकार की कार्यवाही से उठ रहे सवाल
दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में समय पर कोई काम नहीं किए जाते हैं एक ऐसा ही आदेश इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है जो आदेश प्राप्त हुआ है उसमें वर्ष 2020 लिखा हुआ है नया कोई आदेश जारी नहीं हुआ है और स्कूलों में दबाव बनाया जा रहा है की रसोइयों को छात्रों की संख्या के हिसाब से हटाने की कार्रवाई की जानी है ।
इसमें सहायता समूह को शामिल किया जा रहा है जबकि स्व सहायता समूह इस कार्यवाही से परहेज कर रहे हैं और आपत्ति भी दर्ज कर रहे हैं रसोइयों और समूह का कहना है कि अप्रैल माह में यह कार्रवाई की जा रही है स्वाभाविक रूप से इस समय बच्चों की संख्या कम रहती है जून जुलाई माह में बच्चों की संख्या बढ़ जाती है।
ऐसी स्थिति में अभी से रसोइयों को हटाना उचित नहीं है आदेश पुराना है अमल अभी क्यों किया जा रहा है यह जांच का विषय हो गया है 6 साल में यह कार्रवाई की जा रही है जिससे लोगों में भी भारी आक्रोश पनप रहा है।
नागरिकों का कहना है कि कई वर्षों से मध्यान भोजन कार्यक्रम का संचालन कर रही रसोइयों को हटाना किसी भी कीमत पर सही नहीं है हटाने का कोई मापदंड तय नहीं किया गया है किसे हटाया जाए और किसे न हटाया जाए ऐसी स्थिति में विवाद भी बन रहा है विवाद की स्थिति गांव में शासन प्रशासन द्वारा इस विषय को लेकर निर्मित की जा रही है ।
रसोइयों में भारी आक्रोश पनप गया है और रसोईया चाह रहे हैं कि किसी भी कीमत पर किसी भी स्कूल से मध्य प्रदेश के मंडला जिले में खासकर मंडला जिले की जनपद पंचायत नैनपुर के सभी ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में रसोइयों को हटाने के लिए कार्यवाही नहीं की जाए यह कार्रवाई तत्काल स्थगित की जाए अतः रसोइयों को हटाने की कार्रवाई बिल्कुल नहीं की जाए ऐसी जन अपेक्षा है।
