26,500 रुपये मूल्य के हरे गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
जिला पुलिस द्वारा नशामुक्त अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और उत्पादन पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए खजरी क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से करीब 2 किलो 600 ग्राम वजनी गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 1 मई 2026 को देहात थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि खजरी के नाजम बगीचा (कैलाश विहार कॉलोनी) में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर दबिश दी।
खेत से उखाड़े गए 7 पौधे
पुलिस टीम ने जब प्रकाश सावले (पिता केशव सावले, उम्र 35 वर्ष) के घर की बाड़ी में तलाशी ली, तो वहां दो अलग-अलग स्थानों पर गांजे के हरे-भरे पौधे लगे पाए गए। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए कुल 07 पौधे उखड़वाए।
जिसका कुल वजन 02 किलो 600 ग्राम,अनुमानित कीमत ₹26,500, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने अवैध खेती करने वाले आरोपी प्रकाश सावले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 233/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इन पौधों का उपयोग स्वयं के लिए कर रहा था या इसे बेचने की फिराक में था।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक जी.एस. राजपूत, उनि महेश अहिरवार, उनि हर्ष नागले, सउनि संदीप सिंह राजपूत, प्र.आर. संजय, प्र.आर. मंगल, आर. सौरभ, आर. ब्रजेश, आर. तरुण तथा महिला आरक्षक रानू, प्रमीला और राजकुमारी का सराहनीय योगदान रहा।
