मप्र में बड़ा पुलिस ट्रांसफर: सिवनी को मिला नया पुलिस कप्तान, 2020 बैच के IPS कृष्ण लाल चंदानी बने एसपी

Revanchal
12
1 Min Read


सिवनी। मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला करते हुए राज्य शासन ने 62 आईपीएस अधिकारियों की सूची जारी की है। इस व्यापक फेरबदल में सिवनी जिले को नया पुलिस अधीक्षक (SP) मिला है। 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी कृष्ण लाल चंदानी को सिवनी का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है।


यह तबादला मुख्यमंत्री और डीजीपी स्तर पर हुई अहम बैठक के बाद किया गया है, जिसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाना है।


बताया जा रहा है कि युवा और ऊर्जावान अधिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले चंदानी से जिले में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और आम जनता के साथ संवाद को और मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है।


वहीं इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी बदला गया है और सुनील मेहता को इंदौर में डीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


नए एसपी के पदभार ग्रहण करने के साथ ही सिवनी जिले में पुलिस व्यवस्था में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है।

Share This Article
Translate »