विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के सितारों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे, कक्षा 12वीं में रहा ऐतिहासिक परिणाम

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय ने अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए जिले और प्रदेश स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा है।

​वैष्णवी और अंशिका ने किया टॉप, जिया ने फिजिकल एजुकेशन में रचा इतिहास
​इस वर्ष के परिणामों में विद्यालय की छात्रा वैष्णवी सूर्यवंशी और अंशिका पवार ने 94% अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया है। वहीं, जानवी तिवारी 93% अंकों के साथ द्वितीय और जिया वर्मा 92% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। विशेष उल्लेखनीय उपलब्धि जिया वर्मा की रही, जिन्होंने फिजिकल एजुकेशन विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर पूर्णता का कीर्तिमान रचा।

​प्रतिभाओं की लंबी फेहरिस्त
​विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों में शुभ अग्रवाल (91.80%), आराध्य साहू (91.2%), आर्जव जैन (91%), सिद्धि सूर्यवंशी (91%), वंशिका पटेल (88.4%), नम्रता राजपूत (88.4%), आदित्य चौधरी (88%) और अपूर्व गढेवाल (88%) ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स (ह्यूमैनिटीज) संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
​रिजल्ट के मुख्य आकर्षण
​प्रथम श्रेणी का दबदबा विद्यालय के कुल 146 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
​80% क्लब 35 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 80% से ऊपर अंक प्राप्त किए।
​विषयवार विशेष योग्यता डिस्टिक्शन
​इंग्लिश में 161, फिजिकल एजुकेशन में 97 और इकोनॉमिक्स में 27 छात्रों ने डिक्टिंशन हासिल की।
​फिजिक्स 18, केमिस्ट्री 12, बिजनेस स्टडीज 16 और अकाउंट्स 13 सहित अन्य विषयों में भी छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

​हर्ष और उल्लास का माहौल
​छात्रों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव, एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. श्रीमती विजया यादव, प्राचार्य, उप-प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक स्टाफ ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम का परिणाम है।

👁️ 5 views Views
Share This Article
Translate »