कलेक्टर की सख्त हिदायत: 30 मई तक निपटाएं सीमांकन के लंबित केस, पटाखा फैक्ट्रियों की होगी संयुक्त जांच

Revanchal
9
3 Min Read

​राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक: अवैध उत्खनन पर प्रहार और प्राकृतिक आपदा राहत में तेजी लाने के निर्देश

रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा

कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने स्पष्ट कर दिया है कि राजस्व विभाग के कामकाज में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में उन्होंने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए।

​पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी
​हरदा जैसी घटनाओं से सबक लेते हुए कलेक्टर ने सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है।
​संयुक्त जांच दल एसडीएम, पुलिस और फायर ऑफिसर की संयुक्त टीम पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों का निरीक्षण करेगी।
​सुरक्षा मानक मैकेनिकल फोम, एबीसी टाइप फायर एक्सटिंग्विशर, रेत की बाल्टी और पानी की उपलब्धता अनिवार्य होगी।
​जवाबदेही सुरक्षा मापदंडों में कमी मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है।

​पटवारियों को मिला ‘डेली टारगेट’, लापरवाही पर जारी होंगे नोटिस
​फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में गति लाने के लिए अब पटवारियों की दैनिक मॉनिटरिंग होगी
​प्रत्येक पटवारी को प्रतिदिन 10 नए रजिस्ट्रेशन और 10 बकेटिंग करने का लक्ष्य दिया गया है।
​लक्ष्य पूरा न होने या लापरवाही बरतने पर एससीएन कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

​राजस्व प्रकरण 30 मई तक की डेडलाइन
​कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों पर विशेष जोर दिया
​सीमांकन के जितने भी प्रकरण आज की स्थिति में दर्ज हैं, उन्हें 30 मई तक हर हाल में डिस्पोज किया जाए। कोई भी प्रकरण समय-सीमा के बाहर नहीं होना चाहिए।

​आपदा राहत और अन्य योजनाओं की स्थिति
​राहत राशि अप्रैल 2026 से अब तक 122 प्रकरणों में 1.36 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।
​स्वामित्व योजना जिले के 1498 ग्रामों में से 1495 में काम पूरा हो चुका है। शेष 3 ग्रामों के नक्शे सर्वे ऑफ इंडिया से प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है।
​अवैध उत्खनन: खनिज और राजस्व अमले को पुख्ता सूचना तंत्र विकसित कर माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

​बैठक में उपस्थिति
बैठक में अपर कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और खनिज अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share This Article
Translate »