आरोपी और उसके पिता को खंभे से बांधकर पीटा।
सिरफिरे ने शौच के लिए गई युवती पर कट्टे और चाकू से हमला।
मेडिकल कालेज रीवा रेफर।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। आज बुधवार, 13 मई की सुबह पन्ना का लक्ष्मीपुर गांव रणभूमि में तब्दील हो गया।
यहाँ एक सिरफिरे युवक ने पड़ोस में रहने वाली 25 वर्षीय युवती आरती यादव पर उस वक्त जानलेवा हमला कर दिया, जब वह शौच के लिए गई थी। आरोपी विनोद यादव ने न केवल कट्टे से गोली चलाई, बल्कि युवती पर चाकू से भी वार किए।
जब भाई आकाश अपनी बहन को बचाने दौड़ा, तो आरोपी ने उस पर भी निशाना साधा, लेकिन गनीमत रही कि गोली नहीं चली। खून से लथपथ युवती को देखकर ग्रामीणों का सब्र टूट गया। भाग रहे आरोपी और उसके पिता को भीड़ ने दबोच लिया और बिजली के खंभे से बांधकर उनकी जमकर ‘मरम्मत’ कर दी।
बीओ :-1 मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया है। घायल आरती की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 10 साल से गांव में रह रहे इस परिवार ने आखिर इस खूनी वारदात को अंजाम क्यों दिया, पुलिस अब इसकी जांच में जुटी है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने गांव में सुरक्षा बल तैनात किया है और मामले की जांच जारी है।
बाईट :-1 आकाश यादव (युवती का भाई)
बाईट :-2 रोहित मिश्रा (कोतवाली टीआई)
