पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर जोन में पहुंचे जीतू पटवारी, कार्रवाई की तैयारी बिना अनुमति प्रवेश पर बढ़ी मुश्किलें

Revanchal
2 Min Read

40 लोगों पर पीओआर दर्ज होने के संकेत

रेवांचल टाइम्स पन्ना मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari की पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर जोन में बिना अनुमति एंट्री अब विवादों में घिर गई है। जानकारी के मुताबिक जीतू पटवारी अपने करीब 40 समर्थकों के साथ केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित विस्थापितों से मिलने ढोढन डेम क्षेत्र पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यह इलाका Panna Tiger Reserve के कोर जोन में आता है, जहां प्रवेश के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य होती है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, जीतू पटवारी समेत करीब 40 लोगों के खिलाफ पीओआर यानी प्रोटेक्शन ऑफेंस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं टाइगर रिजर्व प्रबंधन का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


पन्ना टाइगर रिजर्व के असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया कि वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वीडियो और फोटो के आधार पर बिना अनुमति प्रवेश करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि देर रात तक सभी संबंधित लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »