रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के नवनियुक्त एल्डरमैन जितेंद्र शाह, मोरेश्वर हिवसे, ओम चौरसिया एवं दिनेश यादव की नियुक्ति की घोषणा के उपरांत चारों एल्डरमैन भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुभवी एवं जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन के रूप में दायित्व सौंपा गया है। उन्हें विश्वास है कि सभी नवनियुक्त एल्डरमैन नगर के सर्वांगीण विकास, जनहित के कार्यों तथा नगर निगम की गतिविधियों में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। भाजपा की सेवा, सुशासन एवं विकास की विचारधारा के अनुरूप वे आमजन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और नगर के विकास को नई गति प्रदान करेंगे।
नवनियुक्त एल्डरमैनों ने स्वागत के लिए भाजपा नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन और प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के विकास, स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सदैव सक्रिय रहकर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय पटेल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिक निगम धर्मेन्द्र मिगलानी, दीपक कोल्हे, राकेश माइकल पहाड़े, विजय नामदेव, मनीष निर्मलकर, विजय सोलखिया, विवेक बंटी राय, लवकेश यादव, आदर्श सक्सेना, हिमाचल ठाकुर, शिवा सरसवार, शैलेन्द्र यादव, इन्द्रजीत पटेल, राहुल बादशाह, अतुल सराठे, प्रशांत भावरकर, तरूण सोनी.सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
