आबकारी विभाग मण्डला की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई

Revanchal
5
1 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी मण्डला एवं प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली सैयाम के मार्गदर्शन में मण्डला वृत्त क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध दबिश कार्रवाई की गई।


मंगलवार को कार्रवाई के दौरान मण्डला शहर स्थित बस स्टैंड के श्याम भोजनालय की तलाशी लेने पर 25 नग एमडी रम, 15 नग व्हिस्की, 1 आधी भरी बोतल तथा 20 नग बीयर कैन बरामद कर जप्त किए गए।

वहीं पुरवा क्षेत्र स्थित स्टार होटल से 14 नग देसी एवं विदेशी मदिरा बरामद कर जप्त की गई। अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 15 हजार 800 रुपये बताई गई है।

Share This Article
Translate »