कडे कानून की मांग हेतु प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम जैन समाज पवई ने सौंपा ज्ञापन
रेवांचल टाइम्स पन्ना
पवई (नि,प्र,) – दिगंबर जैन संत एवं साध्वियां सम्पूर्ण जीवन काल पूरे नियम संयम त्याग तपस्या साधना के साथ भीषण गर्मी में भी नंगे पांव पैदल यात्रा करते हैं । कुछ अन्य धर्मों के साधू संत भी पैदल चलकर यात्रा करते हैं परन्तु कुछ आतातायी दुष्ट और क्रूर सोच के विधर्मी आतंकवादी निरपराध साधुओं की सडकों पर चलते हुये अकारण ही वाहन दुर्घटनाओं से सीधी टक्कर मार कर साधुओं की जानबूझकर हत्या कर रहे है ।
बीते चार दिनों पूर्व रीवा जिले में दो साध्वियों की जानबूझकर वाहन दुर्घटना से मौत दी गई हैं ।चूंकि भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार की ओर से अभी तक ऐसा कोई भी कडा कानून नहीं है जिससे क्रूर हत्यारों को कडी सजा का भय हो ।
समस्त जैन संतों साध्वियों एवं बिभिन्न संतों की सुरक्षा हेतु कडा कानून बनाकर एक माह के अन्दर मृत्यु दंड सहित उसके सम्पूर्ण परिवार को भी अपराधी का सहयोगी माना जाये सहित अन्य कनूनों से निरपराध संतों की सडयंत्र पूर्वक की जा रही हत्याओं को रोका जा सके ।
25 मई 2026 सोमवार को समस्त जैन समाज पवई द्वारा उक्ताशय का ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार पवई के माध्यम से प्रधानमंत्री मानयीय नरेन्द्र मोदी सरकार मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश सरकार एवं महामहिम राज्यपाल महोदय से मांग की है जिसमें जैन समाज पवई के साथ अधिवक्ता संघ पवई अध्यक्ष राजेश कुमार नगायच , वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पेंद्र कुमार लटौरिया ,धीरेन्द्र कुमार लटौरिया , पुण्यप्रताप सिंह हेतराम शर्मा , अजय कुमार पाठक ,करनलाल साहू ,राजेश कुमार पाठक , एवं गणमान्य नागरिक संदीप कुमार लटौरिया , राकेश कुमार पाठक ,कालीचरण मिश्रा ,पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
