मां नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

Revanchal
24
6 Min Read
Narmada Jayanti | District Administration Mandla, Government Of Madhya  Pradesh | India

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 25 /1 /2026 को मां नर्मदा जयंती का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा । माहिष्मति घाट एवं संगम घाट महाराजपुर मे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की आने की संभावना है इस अवसर पर सुरक्षा एवं सुगम यातायात की दृष्टि से मार्ग डायवर्सन एवं पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी ।

डायवर्सन व्यवस्था :-
(प्रातः 7:00बजे से रात्रि 12:00 बजे तक)

1. पौड़ी रेलवे क्रॉसिंग:- बम्हनी नैनपुर से जबलपुर, मंडला शहर की ओर आने वाले समस्त वाहन आरटीओ कार्यालय, पुरवा , प्रथम ढाबा ,नेशनल हाईवे NH30 से होकर जायेंगे ।
2. कटरा हाईवे बाईपास :- जबलपुर की ओर से महाराजपुर, नैनपुर, घंसौर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नेशनल हाईवे से होकर प्रथम ढाबा, पुरवा आरटीओ कार्यालय से होकर जायेंगे ।
3. आंगन तिराहा :- घंसौर रोड से मंडला शहर आने वाले एवं जबलपुर की ओर जाने वाले समस्त वाहन आंगन तिराहा से डायवर्ट होकर बजरंग चौक, पौड़ी रेलवे क्रॉसिंग तिराहा, आरटीओ कार्यालय, पुरवा होते हुए नेशनल हाईवे NH 30 से आयेंगे जायेंगे।
4. कारीकोन तिराहा:- कारीकोन तिराहे से मंडला शहर एवं जबलपुर की ओर जाने वाले समस्त वाहन आंगन तिराहा, बजरंग चौक, पौड़ी, आरटीओ कार्यालय पुरवा होकर जाऐंगे ।
5. नेहरू स्मारक चौक :- महाराजपुर ,घंसौर व नैनपुर की ओर जाने वाले दो पहिया वाहन झूला पुल रास्ते से एवं समस्त चार पहिया वाहन चिलमन चौक से पड़ाव ,आमानाला ,नेशनल हाईवे NH30 से पुरवा, RTO कार्यालय होकर जाऐंगे ।
5. बिंझिया तिराहा:- महाराजपुर ,घंसौर ,नैनपुर की ओर जाने वाले समस्त वाहन बिंझिया तिराहा से चिलमन चौक, पड़ाव रोड, आमानाला , NH30 हाईवे से RTO कार्यालय होकर जाएंगे ।
7. योजना भवन तिराहा:- महाराजपुर की ओर जाने वाले वाहन झूला पुल से होकर जाऐंगे ।

~पार्किंग व्यवस्था~

~नेहरू स्मारक चौक से माहिष्मती घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु~

1. पुलिस लाइन खो- खो ग्राउंड:- माहिष्मति घाट में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन पार्क होंगे ।
2.वन विभाग कार्यालय के सामने= चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है ।
3.नवीन एसडीएम कार्यालय के सामने :- महिष्मती घाट आने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहन एसडीएम कार्यालय के सामने व्यवस्थित पार्क होंगे ।
4. योजना भवन के सामने:- माहिष्मती घाट आने वाले श्रद्धालुओं के समस्त प्रकार के वाहनो के लिए एलआई सी रोड से प्रवेशकर योजना भवन के सामने पार्किंग व्यवस्था की गई है । एलआईसी से योजना भवन रोड वन वे रहेगा । बाहर जाने के लिए योजना भवन के सामने से एल आईसी रोड तरफ वापस नहीं आ सकेंगे ।

5. सर्किट हाउस परिसरः- माहिष्मती घाट आने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया चार पहिया वाहन पार्किंग की व्यवस्था सर्किट हाउस परिसर के अंदर की गई है ।
6. होमगार्ड कार्यालय ग्राउंड :- माहिष्मती घाट आने वाले सभी श्रद्धालुओं के फोर व्हीलर वाहन अंदर ग्राउंड में पार्क होंगे ।
7. रेस्ट हाउस ऐरीकेशन परिसर:- महिष्मती घाट आने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहन परिसर के अंदर व्यवस्थित पार्क होंगे ।
8. ऑफीसर मैस परिसर:- माहिष्मती घाट आने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहन पार्क होंगे ।

महाराजपुर की ओर से माहिष्मती घाट व कुंभ स्थल आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए=

1. वर्धमान लाॅन (कारीकोन तिराहा )= महाराजपुर एवं घाघा-घाघी की ओर से माहिष्मती घाट व कुंभ स्थल आने वाले श्रद्धालुओं की समस्त चार पहिया /तीन पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था वर्धमान लाॅन परिसर के अंदर की गई है ।

2.कुंभ स्थल मैदान= महाराजपुर तरफ से माहिष्मती घाट आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था छोटे पुल से होकर कुंभ स्थल ग्राउंड में रहेगी ।

दादा धनीराम आश्रम से आगे पुल के ऊपर से माहिष्मती घाट की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।

संगम घाट आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था=
हेलीपैड मैदान:- संगम घाट आने वाले श्रद्धालुओं के समस्त वाहन संगम तिराहा से प्रवेश कर हेलीपैड मैदान में पार्क होंगे ।
बजरंग चौक से 4 पहिया एवं 3 पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।

नो एंट्री व्यवस्था

  1. प्रातः 5:00 बजे से शहर के अंदर सभी प्रकार के भारी वाहन अग्रिम आदेश तक प्रतिबंध रहेंगे।
  2. समस्त यात्री बसें डायवर्सन मार्ग से आएंगे जाएंगे ।
  3. दोपहर 12:00 बजे से अग्रिम आदेश तक नेहरू स्मारक चौक से माहिष्मति घाट की ओर व दादा धनीराम आश्रम से पुल के ऊपर से माहिष्मती घाट की ओर समस्त प्रकार के 4 पहिया एव 3 पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

नोट :- समस्त श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों से अनुरोध है कि नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
धन्यवाद

Share This Article
Translate »