पुलिस प्रेस नोट | जिला – मंडला | दिनांक – 23/01/2026
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को मंडला जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में माइक्रो बीट अधिकारियों द्वारा पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीण नागरिकों को हेलमेट, यातायात नियम, नशा मुक्ति, साइबर अपराध तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
थाना निवास क्षेत्र में पुलिस चौपाल के माध्यम से ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत ग्रामीणों को नशा न करने, नशीले पदार्थों का विक्रय करने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
ग्राम समैया एवं भागपुर में हेलमेट के महत्व तथा साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी गई।
थाना टिकरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भावल में थाना प्रभारी गोपाल घासले एवं बीट प्रभारी आरक्षक शरद परते द्वारा माइक्रो बीट पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को यातायात नियमों, महिला सुरक्षा एवं नाबालिग बच्चों की सुरक्षा के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता बताते हुए इसे जीवनरक्षक उपाय बताया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं साइबर उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही POCSO Act, गुड टच–बैड टच, डायल 112, 1930, 1933 एवं विभिन्न सुरक्षा अभियानों की जानकारी देकर बालिकाओं को जागरूक किया गया।
इसी क्रम में थाना निवास माइक्रो बीट आमाडोंगरी, चौकी चाबी ग्राम खैरी मॉल तथा थाना मोहगांव के ग्राम कौआडोगरी में भी पुलिस चौपाल आयोजित कर हेलमेट, सीट बेल्ट, नशा मुक्ति, साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा पर जागरूकता फैलाई गई।
