26 जनवरी से बिना हेलमेट चालान, मंडला पुलिस का सख्त अभियान

Revanchal
2 Min Read

पुलिस प्रेस नोट

जिला – मंडला | दिनांक –23/01/2026

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को मंडला जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस द्वारा हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर सिर की चोटों से बचाव करना रहा।

थाना नैनपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चालकों को मौके पर हेलमेट पहनाया गया, कई चालकों को हेलमेट घर से मंगवाकर एवं कुछ को नया हेलमेट खरीदवाकर सुरक्षित रवाना किया गया। चौकी मनेरी में सघन वाहन चेकिंग कर बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को रोका गया तथा बताया गया कि हेलमेट एक सुरक्षा कवच है जो दुर्घटना के समय जीवन रक्षा करता है।

थाना निवास, चौकी पोड़ी, चौकी टाटरी, थाना मोहगांव एवं थाना महाराजपुर क्षेत्रों में भी वाहन चेकिंग कर नागरिकों को हेलमेट जागरूकता की समझाइश दी गई। अभियान के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को अवगत कराया कि 26 जनवरी 2026 से बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालानी कार्यवाही की जाएगी।

मंडला पुलिस ने नागरिकों से प्रत्येक यात्रा में हेलमेट के अनिवार्य उपयोग की अपील की है।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »