दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला, जिले के निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े ने कुंभेश्वर घाट पर ₹ 10 लाख के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
माँ नर्मदा तट पर श्रद्धा और सुविधाओं का संगम: विधायक निधि से बनीं सीढ़ियाँ ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार, विकास कार्यों को गति देने का संकल्प निवास विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और चैन सिंह वरकड़े द्वारा आज विकास खंड नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत कूम्हा में माँ नर्मदा जी के पावन तट पर स्थित कुंभेश्वर घाट में सीढ़ी निर्माण कार्य का भव्य लोकार्पण किया गया।
श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से ₹ 10 लाख की लागत से यहाँ भव्य सीढ़ी निर्माण का कार्य कराया गया है, जिसका लाभ अब क्षेत्र की जनता को मिलेगा।
इस गरिमामय अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:ग्राम पंचायत सरपंच अखिलेश मरावी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजुल ज्योतिषी वरिष्ठ कार्यकर्ता मांगन सोनी, रघुनंदन विश्वकर्मा, इमरत लाल धुर्वे रतन सिंह वरकड़े, संदीप सोनी, रितेश ट्विंकल सोनी राजकुमार तेकाम, रूपेश अग्रवाल, हिरदेश साहू सौरभ साहू, मयूर श्रीवास, चेतराम, गंगाराम यादव अखिलेश मरावी सरपंच, ,बसंत वरकड़े, मिथलेश बैरागी, कुन्नी लाल मलगाम, रामकृष्ण पटवा, अशोक मरावी, सहित स्थानीय प्रशासन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विधायक का माना आभार
घाट और सीढ़ियों के निर्माण से माँ नर्मदा के दर्शन और स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब काफी सुगमता होगी। इस सौगात के लिए ग्राम पंचायत कूम्हा के समस्त ग्रामीणों और वरिष्ठ जनों ने विधायक चैन सिंह वरकड़े का हृदय से आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर विकास कार्यों की सराहना की।
