मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यालय तुलसी नगर में आयुष प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

Revanchal
1 Min Read

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ आयुष प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेश के कोने कोने से कर्मचारी शामिल हुए । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने की विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, आयुष प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिवकुमार शर्मा, श्री मति लता मंगेश परमार एवं वरिष्ठ आयुष कर्मचारी नेता सुरेन्द्र पांडे उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी, भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण पुष्प अर्पण तिलक क्षेपण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक में समस्त अतिथियों का स्वागत पुष्पहार, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में महामंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा।

यदि निराकरण नहीं होता है तो जल्द ही एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान गिरीश चतुर्वेदी, अमोल सिंह, अभिषेक कोशे, प्रभात सोनी, अजय सिंह, नीरज कहार, ईश्वर सिंह, रामनरेश वैरागी, मंजू सातनकर, रंजन साहू, सत्यनारायण झरिया, गणेश साहू, चिंतामणि साहू, सुरेश सेन, पुष्पेंद्र गर्ग, शहीद खान, शिवेंद्र चौहान, विशाल, एम एल यादव सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।

👁️ 5 views Views
Share This Article
Translate »