जबलपुर, मध्य प्रदेश शासन के नवनियुक्त अपेक्स बैंक के प्रशासक आदरणीय श्री महेंद्र सिंह यादव जी का 12 जून को जबलपुर नगर आगमन पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जबलपुर द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा इसी तैयारी को लेकर यादव महासभा जबलपुर की आवश्यक बैठक अरबी कैफे गोल बाजार जबलपुर मे आयोजित की गई जिसमें उपस्थित महासभा के पदाधिकारीयों ने एक मत होकर समाज के गौरव श्री महेंद्र सिंह यादव जी का दिनांक 12 जून 2026 सागर मार्ग से जबलपुर आगमन पर 11:00 बजे पाटन रोड बेनीखेड़ा में स्वागत किया जाएगा
तत्पश्चात सायं काल 3:30 बजे पीएसएम कॉलेज, कलेक्ट्रेट के सामने उनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव बडडा, संभाग अध्यक्ष विजय यादव शहर अध्यक्ष नरेश यादव ग्रामीण अध्यक्ष मनोज यादव, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि यादव शहर अध्यक्ष श्रीमती सविता यादव श्रीमती कंचन यादव श्रीमती कविता यादव युवा अध्यक्ष राहुल यादव युवा ग्रामीण अध्यक्ष मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव आदि ने कार्यक्रम में सभी ने आमजन से उपस्थिती की अपील की है
जितेंद्र यादव
मीडिया प्रभारी
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा जबलपुर
दिनांक 11 जून 2026
